क्या इंस्टाग्राम ने सस्पेंड किया सलमान खान का अकाउंट ?

0
ChatGPT Image May 25, 2026, 06_17_48 PM

एक्टर सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। लगातार वो कई पोस्ट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं, कुछ समय पहले सलमान खान की मीडिया से नाराजगी की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन अब इसी बीच एक नई खबर ने सभी को चौंका दिया है। क्या इंस्टाग्राम ने सलमान खान का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है?

दरअसल, अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया। उनके पेज की जगह “User Not Found” दिखाई देने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि कहीं सलमान खान का अकाउंट बंद तो नहीं हो गया। मोबाइल पर उनके फॉलोअर्स की संख्या जीरो दिख रही थी, जबकि डेस्कटॉप पर “Page Not Available” का एरर मैसेज आ रहा था।

हालांकि, कुछ देर बाद सलमान खान का अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया। इसके बाद साफ हुआ कि यह इंस्टाग्राम का एक टेक्निकल ग्लिच था, जिसकी वजह से उनका अकाउंट कुछ समय के लिए दिखाई नहीं दे रहा था।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सलमान खान पैपराजी से नाराजगी को लेकर भी चर्चा में थे। कुछ दिन पहले देर रात सलमान मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। वहां मौजूद पैपराजी उन्हें देखते ही “भाई-भाई” कहकर चिल्लाने लगे, जिस पर सलमान नाराज हो गए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार लगा दी थी।

इतना ही नहीं, सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि बाद में पैपराजी ने उनसे माफी मांग ली। सलमान हाल ही में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे, जहां उनका अलग ही स्वैग देखने को मिला। इस दौरान पैपराजी ने उनसे कहा, “भाईजान, कल के लिए सॉरी”, जिसके बाद सलमान ने भी उन्हें माफ कर दिया।

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading