इबोला वायरस ने भारत में दी दस्तक ? स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

0
ChatGPT Image May 27, 2026, 05_01_03 PM

अफ्रीका में तेजी से फैल रहा खतरनाक इबोला वायरस अब भारत में भी चिंता बढ़ाने लगा है। अफ्रीका में फैले कोरोना से भी खतरनाक इबोला वायरस की दहशत के बीच भारत में भी इसका डर आ गया है।

दरअसल, युगांडा से लौटी एक 28 साल की महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद इबोला वायरस को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि महिला युगांडा से अहमदाबाद होते हुए बेंगलुरु पहुंची थी। भारत आने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे निगरानी में रखा। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक महिला में इबोला वायरस के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।

फिलहाल महिला के सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी यानी NIV भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की संभावित खतरे की स्थिति से निपटा जा सके।

वहीं, केंद्र सरकार ने साफ किया है कि भारत में अभी तक इबोला वायरस का कोई भी मामला कंफर्म नहीं हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

फिलहाल, इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से आने या वहां से ट्रांजिट करने वाले यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने कहा “जिन यात्रियों में बुखार, उल्टी, सिरदर्द, असामान्य ब्लीडिंग या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने जैसे लक्षण हों, वे इमिग्रेशन क्लियरेंस से पहले तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर्स को जानकारी दें”

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading