इजरायल ने दी बकरीद की बधाई तो भड़का ईरान, कहा “कसाई ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहा है”
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार इस वक्त पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर जारी है। इसी बीच इजरायल ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए दुनियाभर के मुसलमानों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इजरायल की ओर से लिखा गया, “यरूशलम से, इजरायल और दुनिया भर के मुसलमानों को ईद अल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं। ईद मुबारक।”

हालांकि, इजरायल की इस पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया। हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इजरायल पर निशाना साधा। ईरानी वाणिज्य दूतावास ने पलटवार करते हुए लिखा, “कसाई ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहा है।” ईरान की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

दरअसल, इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है और दोनों देशों के रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। ऐसे में बकरीद की शुभकामनाओं को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर लोग भी इस मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दोनों देशों के बीच जारी तनातनी पर चर्चा तेज हो गई है।
वहीं, इस पूरे मामले के बाद एक बार फिर मध्य पूर्व की राजनीति और इजरायल-ईरान के रिश्तों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या धार्मिक त्योहारों पर दी गई शुभकामनाएं भी अब राजनीतिक विवाद का कारण बनती जा रही हैं। फिलहाल दोनों देशों की तरफ से आई प्रतिक्रियाओं ने सोशल मीडिया पर माहौल गरमा दिया है और यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।
