कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह? जिन्होंने UN के मंच पर पाकिस्तान को ‘राक्षस’ कहकर उड़ाईं धज्जियां
जेनेवा/नई दिल्ली:
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के वैश्विक मंच पर भारत की बेटी और तेजतर्रार राजनयिक अनुपमा सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिला दी है। कश्मीर के मुद्दे पर रोना रोने वाले और भारत पर झूठे आरोप लगाने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को अनुपमा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा धोया कि पूरी दुनिया देखती रह गई। यूएन में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह ने ‘राइट टू रिप्लाई’ का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान को ‘राक्षस’ करार दिया और कश्मीर पर उसके प्रोपेगेंडा की धज्जियां उड़ा दीं।
पाकिस्तान और OIC के प्रोपेगेंडा पर करारा प्रहार
अनुपमा सिंह ने वैश्विक मंच पर गरजते हुए कहा कि भारत, पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) द्वारा लगाए गए सभी निराधार आरोपों को सिरे से खारिज करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ओआईसी केवल पाकिस्तान के एजेंडे को तोते की तरह दोहरा रहा है और इस संगठन ने खुद को एक देश की राजनीतिक मजबूरियों का ‘इको चैंबर’ बनने दिया है। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान का यह लगातार किया जाने वाला दुष्प्रचार अब केवल उसकी ‘जलन और ईर्ष्या’ को दर्शाता है।
“राक्षस को पालने वाला खुद शिकार बनता है”
भारतीय राजनयिक ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि जो देश खुद आतंकवाद की नर्सरी चलाता है, वह आज पीड़ित बनने का ढोंग नहीं कर सकता। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद रूपी ‘राक्षस’ को भारत और अपने पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाने के लिए पाला-पोसा था, आज वही राक्षस खुद पाकिस्तान को अपना शिकार बना रहा है।
“हमारा कश्मीर बजट, तुम्हारे IMF कर्ज से दोगुना”
अनुपमा सिंह ने विकास के मोर्चे पर पाकिस्तान की कंगाली का मज़ाक उड़ाते हुए ऐतिहासिक तंज कसा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को यह जानकर हैरानी होगी कि भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का अकेले का विकास बजट, पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से भीख में मांगे गए कुल बेलआउट पैकेज (राहत कर्ज) से भी दोगुने से अधिक है।” उन्होंने चिनाब रेल ब्रिज जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत का विकास नहीं दिखता, तो वह ‘ला-ला लैंड’ (भ्रम की दुनिया) में जी रहा है।
कौन हैं IFS अनुपमा सिंह?
वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की बखिया उधेड़ने वाली अनुपमा सिंह भारतीय विदेश सेवा (IFS) की एक बेहद काबिल अधिकारी हैं।
- कमाल का बैकग्राउंड: उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MANIT) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक (B.Tech) किया है।
- उच्च शिक्षा: इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित एफएमएस (FMS) से फाइनेंस में एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की।
- कॉरपोरेट से डिप्लोमेसी तक: आईएफएस बनने से पहले वे मशहूर ग्लोबल कंपनी KPMG में सीनियर कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुकी हैं। वे कॉरपोरेट फाइनेंस, वैल्यूएशन और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट की एक्सपर्ट मानी जाती हैं।
