राहुल गांधी को पीएम मोदी-खड़गे ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

0
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_44_08 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज 19 जून को जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में लोग उन्हें बधाई दे रहे है। और पार्टी कार्यकर्ता देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है और सोशल मीडिया पर भी उनका नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को बधाई दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर पीएम मोदी ने लिखा है “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं”

इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। खड़गे ने राहुल गांधी के राजनीतिक सफर, उनके विचारों और जनता के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। सोशल मीडिया पोस्ट में खड़गे ने कहा, “राहुल गांधी का संविधान के आदर्शों के प्रति अटूट समर्पण और अनसुनी आवाज़ों के लिए आपकी बिना किसी समझौते वाली लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की परंपराएं राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती हैं.”

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी अपने नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी ने अपने संदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाने की उनकी भूमिका का उल्लेख किया। कांग्रेस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर किए पोस्ट में लिखा गया, “ऐसी दुनिया में जहां ज़्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज़ उठाई है, जिसे आप सही मानते हैं. अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के ख़िलाफ़ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ़ सत्ता पाने की बेरहम होड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है, जो उसूलों और संवेदनाओं पर आधारित हो सकती है.”

बता दें, राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित होली फैमिली अस्पताल में हुआ था। वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के बड़े पुत्र हैं। देश के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले राहुल गांधी बचपन से ही सार्वजनिक जीवन और राजनीति के माहौल के बीच पले-बढ़े हैं।

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading