रणवीर का साथ देने मैदान में उतरे सलमान खान, होगा ‘डॉन 3’ का विवाद खत्म ?

0
ChatGPT Image May 29, 2026, 06_20_52 PM

धुरंधर फिल्म ने बॉलीवुड को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह की जमकर चर्चा हो रही है, लेकिन इसी बीच वह एक नए विवाद में फंस गए हैं। पिछले कुछ समय से रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि जबसे रणवीर ने ‘डॉन 3’ से खुद को अलग किया है, तबसे दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। अब इस पूरे मामले में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की एंट्री हो गई है।

दरअसल, रणवीर सिंह पहले फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE में शिकायत दर्ज कराई। मामला धीरे-धीरे काफी बढ़ गया और अब इसे सुलझाने की कोशिश सलमान खान कर रहे हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान नहीं चाहते कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का यह विवाद मीडिया में और ज्यादा बढ़े। इसलिए उन्होंने दोनों पक्षों से अलग-अलग बात कर मामले को शांत कराने की पहल की है। खबरों की मानें तो सलमान रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं और फरहान अख्तर के परिवार के साथ भी उनका पुराना रिश्ता रहा है। ऐसे में उन्होंने दोनों को समझाया कि आपसी मतभेदों का असर उनके काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नहीं पड़ना चाहिए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने फरहान अख्तर से कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंस होना कोई नई बात नहीं है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने रणवीर सिंह की बात भी ध्यान से सुनी और उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की। सलमान की कोशिश यही है कि दोनों के बीच गलतफहमियां खत्म हों और विवाद ज्यादा आगे न बढ़े।

इतना ही नहीं, सलमान खान ने दोनों को यह सलाह भी दी कि इंडस्ट्री के हित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने यहां तक कहा कि जब यह विवाद पूरी तरह शांत हो जाए, तब दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर दोबारा साथ काम करने के बारे में सोच सकते हैं।

खबरें यह भी हैं कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों ने सलमान खान की बात सुनी है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या सच में यह विवाद खत्म हो पाएगा या फिर आने वाले दिनों में मामला और बढ़ेगा।

बता दें, पूरा विवाद 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि रणवीर ने बिना किसी ठोस वजह के ‘डॉन 3’ छोड़ दी, जिससे फिल्म निर्माताओं को करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

फरहान की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया। यानी रणवीर सिंह को इंडस्ट्री में बैन किए जाने जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद उनके कई आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सवाल उठने लगे और बॉलीवुड में यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading