ममता का डॉन अब कच्चे बनियान में! हावड़ा गैंगस्टर आकाश सिंह को पुलिस ने सड़क पर कराई शर्मनाक परेड
हावड़ा: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कानून व्यवस्था की नई तस्वीर देखने को मिल रही है। हावड़ा का कुख्यात गैंगस्टर आकाश सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में है और उसी को क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान बनियान और अंडरवियर में सड़कों पर घुमाया गया।रविवार को हावड़ा पुलिस ने आकाश सिंह को उसके पुराने अपराध स्थलों — खासकर मालिपांचघरा और गोलाबाड़ी इलाकों — पर ले जाकर घटनाओं का पुनर्निर्माण कराया। इस दौरान आरोपी को सिर्फ बनियान और शॉर्ट्स में रखकर भारी सुरक्षा के बीच पैदल घुमाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आकाश सिंह कौन है?
आकाश सिंह हावड़ा का notorious डॉन माना जाता था। ममता बनर्जी के शासनकाल में उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। उसके ऊपर वसूली, लैंड ग्रैबिंग, अवैध हथियारों का कारोबार और २०२१ में पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी व बमबाजी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। उस समय पुलिस भी उसके इलाके में जाने से कतराती थी।लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। नई सरकार बनने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उसे गिरफ्तार किया और पुराने मामलों की जांच तेज कर दी। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों को साफ संदेश देने के लिए की गई है।
विवाद क्यों?
इस घटना को लेकर विपक्षी दलों और मानवाधिकार संगठनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी को अर्धनग्न अवस्था में सार्वजनिक रूप से घुमाना मानवाधिकार का उल्लंघन है। वहीं पुलिस का पक्ष है कि यह पूरी तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया गया क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन था।जनता का एक बड़ा वर्ग इस कार्रवाई का स्वागत कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं — “जो गुंडे कभी आम लोगों और पुलिस को धमकाते थे, आज उन्हें खुद सजा मिल रही है।
नई सरकार का सख्त रुख
शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति साफ दिख रही है। आकाश सिंह की यह परेड ममता राज के दौरान फले-फूले गैंगस्टरों के लिए एक चेतावनी मानी जा रही है।बंगाल में कानून का राज कायम करने की दिशा में यह सिर्फ शुरुआत है।
