पीएम मोदी के फैन बन गए ट्रंप, भारत का नाम जपने लगे

0
ChatGPT Image May 25, 2026, 03_06_24 PM

दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बदले हुए अंदाज़ को लेकर चर्चा में हैं। शुरुआत में भारत को टैरिफ और व्यापार को लेकर सख्त संदेश देने वाले ट्रंप अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की खुलकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे बदल गए हैं कि ट्रंप अब भारत को दोस्त और पीएम मोदी को अपना करीबी बता रहे हैं।

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में आयोजित अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाइव वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

ट्रंप ने कहा कि “भारत मुझ पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी भी मदद की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें पता है कि किसे याद करना है। वे सीधे यहीं फोन करते हैं। हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमारे पास वो सबकुछ है, जो भारत पाना चाहता है, एक रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था और रिकॉर्ड शेयर बाजार। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं।”

इसके बाद ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी तारीफ की और कहा कि “मार्को बेहतरीन व्यक्ति हैं। वह अमेरिका के इतिहास में सबसे महान विदेश मंत्रियों में गिने जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहिएगा और उन्हें बता दीजिएगा कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”

ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, “मुझे भारत से प्यार है। मैं सभी को ‘नमस्ते’ कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से प्यार है। पीएम मोदी महान हैं, वे मेरे दोस्त हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति का किसी दूसरे देश के समारोह में लाइव शामिल होकर वहां के प्रधानमंत्री की इतनी खुलकर तारीफ करना बेहद खास माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ट्रंप अब भारत की वैश्विक ताकत और बढ़ते प्रभाव को समझ चुके हैं। यही वजह है कि जो ट्रंप पहले भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करते थे, वही अब भारत और पीएम मोदी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

आपको ये भी बता दें कि इस कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, “भारत और अमेरिका आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में गहरी रुचि रखते हैं। आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ के मामले में हमें हमेशा स्पष्ट रहना चाहिए और यही कारण है कि हमारा आतंकवाद-रोधी सहयोग इतना महत्वपूर्ण है।”

फिलहाल, आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को टैरिफ के नाम पर धमकी दी थी, लेकिन भारत पीछे नहीं हटा और डटा रहा। इसके बावजूद भारत पर कोई खास असर नहीं पड़ा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च शुल्कों के बावजूद भारत के कृषि निर्यात में 2025-26 में 2.3% की वृद्धि हुई। कुल मूल्य पिछले वर्ष के 52 बिलियन डॉलर से बढ़कर 53.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। यह वृद्धि कुल व्यापारिक निर्यात की 0.9% वृद्धि से अधिक रही।

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading