अपनी सीक्रेट वेडिंग की अफवाहों पर कंगना रनौत ने दिया जवाब
भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि उनकी कथित “सीक्रेट वेडिंग” की अफवाहें बनीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों और वीडियोज़ के बाद दावा किया जाने लगा कि कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि अब खुद कंगना रनौत ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई सामने रख दी है।
आखिर क्यों उड़ी शादी की अफवाह ?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। इन तस्वीरों में कंगना मंगलसूत्र पहने नजर आई थीं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि कंगना ने सीक्रेट तरीके से शादी कर ली है।
कंगना रनौत ने दिया जवाब
इन अफवाहों के बीच कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर पूरी सच्चाई बताई। कंगना ने लिखा “मैं शहर में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरी रैंडम फोटो क्लिक कर ली, उस समय मैं अपने किरदार और मेकअप में थी। अब मुझे लगातार कॉल्स आ रहे हैं। लेकिन शादीशुदा महिला के लुक को लेकर इतनी बड़ी बात क्यों हो रही है? एक्टर्स हर तरह के रोल निभाते हैं। मैं सीक्रेटली शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं।”

फिल्म शूट की वजह से था लुक
कंगना के बयान के बाद साफ हो गया कि वायरल तस्वीरें उनकी किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान की थीं। मंगलसूत्र और शादीशुदा लुक उनके किरदार का हिस्सा था, न कि उनकी असल जिंदगी का।
पहले भी चर्चा में रही है पर्सनल लाइफ
कंगना रनौत की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। इससे पहले उनका नाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि बाद में कंगना ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं कंगना
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने विचार खुलकर सामने रखती हैं। राजनीति से लेकर बॉलीवुड और सामाजिक मुद्दों तक, वह बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल उनकी “सीक्रेट वेडिंग” की खबरों पर विराम लग गया है और यह साफ हो चुका है कि वायरल तस्वीरें सिर्फ फिल्म शूट का हिस्सा थीं।
