राहुल गांधी की हो जाएगी बोलती बंद, कहा गया “राजनीति का भस्मासुर”

0
ChatGPT Image May 25, 2026, 05_05_58 PM

एक तरफ जहां वैश्विक संकट जारी है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ऐसे समय में कह रहे हैं कि केंद्र की NDA सरकार ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी। उनके इस बयान की वजह से अब राहुल गांधी को ‘भस्मासुर’ का टैग मिल गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक में कहा था कि “केंद्र की NDA सरकार ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी और अगले एक साल के भीतर उसका पतन हो सकता है।”

राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बयान बताते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा “भारतीय राजनीति के ‘भस्मासुर’ हैं राहुल गांधी। कल एक और ‘टूलकिट’ चर्चा में आया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि यह सरकार, जो पूरी ताकत से देश की जनता की सेवा कर रही है, एक साल के अंदर गिर जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा “हमें नहीं पता था कि भस्मासुर ज्योतिषी भी बन जाएंगे। अगर राहुल गांधी का इरादा अराजकता फैलाना है, तो हमारा संकल्प भी भारत को और मजबूत बनाना है।”

देवेंद्र फडणवीस ने भी साधा निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा “एक समय दूरदर्शन पर ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ नाम का बहुत लोकप्रिय धारावाहिक आता था। राहुल गांधी का यह बयान भी वैसा ही है।”

उन्होंने आगे कहा “यह सिर्फ कल्पना और दिवास्वप्न है। NDA सरकार पूरी तरह स्थिर और मजबूत है तथा जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगातार बना हुआ है।”

राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा लगातार उन पर हमलावर है। वहीं NDA सरकार की स्थिरता को लेकर भाजपा नेताओं ने विपक्ष के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की ओर से इस पूरे विवाद पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading