मिर्जापुर: ‘जिम जिहाद’ मामले में योगी सरकार का सख्त एक्शन, मौलवी-ट्रेनर समेत 10 पर गैंगस्टर एक्ट

0
image (3)

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कथित ‘जिम जिहाद’ और महिलाओं के साथ धोखाधड़ी से जुड़े मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मौलवी खलीलुर रहमान, जिम ट्रेनर इमरान खान समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों पर एक संगठित गिरोह चलाकर महिलाओं को निशाना बनाने का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से हिंदू महिलाओं को जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम गहन जांच कर रही है।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध और साजिश पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते यह कदम उठाया गया है। गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद अब इन आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर भी छापेमारी और कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त एक्शन से जिले में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
सीएम योगी के कड़े रुख और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाले इस फैसले की जिले में सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी कोई भी संलिप्त व्यक्ति नहीं बचेगा।

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading