RJD ने Grok वॉटरमार्क वाला वीडियो शेयर कर PM मोदी का उड़ाया मजाक, विदेश दौरों को लेकर छिड़ी बहस

0
image (55)

चारा खाकर जितनी बुद्धि आ सकती है, उतनी ही बुद्धि आरजेडी के नेताओं के पास है। सालों पहले जो चोरी की गई थी, उसके लक्षण अभी तक गए नहीं हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरजेडी की तरफ़ से एक पोस्ट किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने की कोशिश की गई। लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा इस बात की हुई कि वीडियो पर AI टूल Grok का वॉटरमार्क तक दिखाई दे रहा था।

आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों को निशाना बनाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री केवल विदेश यात्रा करते हैं और पुरस्कार लेते रहते हैं। पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाई दे रहे Grok वॉटरमार्क को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।

इंडोनेशिया दौरे से भारत को क्या मिला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए।

दोनों देशों ने ब्रह्मोस मिसाइल निर्यात, समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके अलावा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को भी नई मजबूती मिली।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से क्या हुआ फायदा?

प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान भी रक्षा, ऊर्जा और निवेश से जुड़े कई अहम फैसले सामने आए।

दोनों देशों ने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। नागरिक परमाणु सहयोग समझौते को लागू करने की दिशा में प्रगति हुई, जिससे भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति का रास्ता और मजबूत हुआ।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पेंशन फंड AustralianSuper ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने की घोषणा भी की।

विदेश दौरों पर फिर शुरू हुई राजनीति

आरजेडी के वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर विदेश दौरों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के एक प्रवक्ता द्वारा भी प्रधानमंत्री के विदेश दौरों को लेकर इसी तरह की टिप्पणी किए जाने की चर्चा रही।

प्रधानमंत्री के समर्थकों का कहना है कि विदेश यात्राओं का उद्देश्य रक्षा सहयोग, निवेश, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना होता है, जबकि विपक्ष इन दौरों को राजनीतिक मुद्दा बना रहा है।

फिलहाल RJD की पोस्ट और उस पर दिखाई दिए Grok वॉटरमार्क को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। वहीं, प्रधानमंत्री के हालिया विदेश दौरों से जुड़े समझौते भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading