शुभेंदु सरकार का बुलडोजर एक्शन ! TMC नेता शौकत मोल्ला के बेटे का कथित अवैध कैफे ध्वस्त

0
ChatGPT Image Jul 3, 2026, 05_17_46 PM

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में टीएमसी नेता शौकत मोल्ला के बेटे इमरान मोल्ला के कथित अवैध कैफे पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। प्रशासन का दावा है कि यह कैफे सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाया गया था। कार्रवाई के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

सरकारी जमीन पर बने कैफे पर कार्रवाई

जिला प्रशासन के अनुसार, जिस कैफे को हटाया गया वह “अरण्येर कुले” नाम से संचालित था। अधिकारियों का कहना है कि यह कैफे मतला नदी के किनारे सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बनाया गया था।

प्रशासन ने बताया कि निर्माण हटाने के लिए संबंधित पक्ष को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। अंतिम समय-सीमा 29 जून तय की गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि तक निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढांचा ध्वस्त कर दिया गया।

सुरक्षा के बीच चला ध्वस्तीकरण अभियान

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर टीएमसी नेता शौकत मोल्ला या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पहले भी हो चुकी है NIA की कार्रवाई

गौरतलब है कि पिछले महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मार्च में हुए एक बम विस्फोट मामले में शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले एनआईए ने उनके आवास पर तलाशी भी ली थी।

भाजपा का राजनीतिक हमला

इस कार्रवाई के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “सालों तक TMC नेताओं ने ऐसा व्यवहार किया जैसे बंगाल और वहाँ के लोग उन्हीं के हों। BJP के शासन में, अब उस अहंकार के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जा रहा है।”

भाजपा ने आगे कहा, “सरकारी नोटिस को बार-बार नज़रअंदाज़ करने के बाद, दक्षिण 24 परगना में सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से बनाए गए उस कैफ़े को गिरा दिया गया, जो TMC नेता शौकत मोल्ला के बेटे इमरान मोल्ला का था। कानून के शासन के आगे TMC का अवैध साम्राज्य और गुंडा राज एक-एक करके ढह रहा है।”

Leave a Reply

What’s next

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading