पाकिस्तान की ‘प्रीमियम’ ट्रेन बनी मजाक का विषय, वायरल वीडियो देखकर लोग बोले- “ऐसी तो हमारे यहां जनरल ट्रेन होती है”
पाकिस्तान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या आर्थिक संकट नहीं, बल्कि देश की तथाकथित “प्रीमियम” ट्रेन है। जिस ट्रेन को आधुनिक, शानदार और लग्ज़री सुविधाओं से लैस बताया जा रहा था, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग ट्रेन की हालत देखकर हैरान हैं और जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
वायरल हुआ प्रीमियम ट्रेन का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान की एक प्रीमियम ट्रेन की एसी स्टैंडर्ड क्लास दिखाई गई है। वीडियो में ट्रेन के अंदर की स्थिति देखकर कई लोग हैरान रह गए। ट्रेन के फर्श पर गंदगी नजर आ रही है, जबकि सीटें भी काफी पुरानी और खराब हालत में दिखाई देती हैं।
वीडियो बनाने वाला व्लॉगर ट्रेन के अंदर प्रवेश करते ही सबसे पहले कोच के कंट्रोल पैनल वाले हिस्से को दिखाता है और उसे किसी हाई-टेक सर्वर रूम की तरह पेश करता है। इसके बाद वह बताता है कि दो दरवाजे पार करने के बाद यात्री मुख्य केबिन में पहुंचते हैं। हालांकि ऐसी कोच में इस तरह की व्यवस्था सामान्य बात होती है, लेकिन वीडियो में इसे विशेष सुविधा की तरह दिखाया गया है।
सीटों और सफाई की हालत पर उठे सवाल
आगे कैमरा ट्रेन की सीटों की ओर घूमता है। सीटें पुरानी और कुछ जगहों पर गंदी दिखाई देती हैं, लेकिन व्लॉगर उन्हें आरामदायक और आकर्षक बताता है। इसके बाद वह छत पर लगे ऐसी डक्ट को दिखाते हुए ट्रेन की कूलिंग व्यवस्था की तारीफ करता है।
हालांकि जैसे ही कैमरा नीचे फर्श की तरफ जाता है, वहां फैली गंदगी साफ दिखाई देती है। इस पर व्लॉगर सफाई देते हुए कहता है कि लंबे सफर की वजह से थोड़ी गंदगी और गंध फैल गई है। वीडियो देखने वाले कई लोगों को लगा कि व्लॉगर खुद भी ट्रेन की हालत पर व्यंग्य कर रहा है।
https://x.com/umanngjain/status/2064277154876231863/video/1
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की इस प्रीमियम ट्रेन पर जमकर चुटकियां लीं।
एक यूजर ने लिखा, “ऐसी तो हमारे यहां जनरल ट्रेन होती है।”

दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “इसको प्रीमियम बता रहे हो। ऐसी तो मेरे यहां पैसेंजर ट्रेनें हैं”

लोगों के निशाने पर पाकिस्तान
वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान की रेल सेवाओं को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कई यूजर्स का कहना है कि जिस ट्रेन को प्रीमियम बताया जा रहा है, उसकी हालत देखकर लग ही नहीं रहा कि वह किसी विशेष श्रेणी की सेवा है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पाकिस्तान की इस “प्रीमियम” ट्रेन को लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
