करण जौहर ने आलिया-करीना से लेकर शाहरुख खान को इंस्टाग्राम से किया अनफॉलो

0
ChatGPT Image May 29, 2026, 04_24_24 PM

फिल्ममेकर करण जौहर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। और लगातार अपनी लाइफ के बारे में लोगों को अपडेट्स भी देते रहते है। उनके इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां करण जौहर ने अपने कुछ खास लोगों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से सवाल है की आखिर करण ने ऐसा क्यों किया ?

फ़िलहाल करण जौहर 78 लोगों को लोगों को फॉलो कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, करण जौहर ने क्लोज फ्रेंड शाहरुख खान, मनीष मल्होत्रा, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स को अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट में नहीं है।

करण जौहर इंस्टाग्राम पर अनफॉलो क्यों कर रहे हैं इसे लेकर कारण सामने नहीं आया है।

अब करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करते है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा मूवीज की हालिया फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। वहीं फिल्म की परफॉर्मेंस के साथ-साथ अनन्या पांडे को भी सोशल media पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

What’s next

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading