तमिलनाडु विधानसभा में विजय का ‘फिल्मी अंदाज’, स्टालिन पर साधा निशाना, वीडियो हुआ वायरल
तमिलनाडु विधानसभा में उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने भाषण के दौरान डीएमके सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर तीखा हमला बोला। विधानसभा में दिए गए उनके भाषण के साथ-साथ भाषण समाप्त होने के बाद किया गया एक खास इशारा भी चर्चा का विषय बन गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भी बहस छिड़ गई है।
विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरी सरकार
तमिलनाडु विधानसभा का सत्र इन दिनों जारी है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार तीखी बहस देखने को मिल रही है। इसी दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने संबोधन में डीएमके सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया। विजय के आरोपों पर सदन में हंगामा शुरू हो गया और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्य आमने-सामने आ गए।
विजय के इशारे ने खींचा सबका ध्यान
भाषण समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने स्पीकर से अनुमति ली और फिर अपने पुराने फिल्मी अंदाज में एक विशेष हाथ का इशारा किया। यह इशारा देखते ही सदन में मौजूद कई सदस्यों और बाद में सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के उस चर्चित जेस्चर से करनी शुरू कर दी, जो इसी साल काफी वायरल हुआ था।
स्टालिन के पुराने वायरल इशारे से की जा रही तुलना
दरअसल, यह वही इशारा माना जा रहा है जो स्टालिन ने विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद किया था। उस समय चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय से बाहर निकलते हुए पत्रकारों ने उनसे लगातार बातचीत को लेकर सवाल पूछे थे। जवाब में स्टालिन ने हाथ का इशारा करते हुए कहा था कि बातचीत समाप्त हो चुकी है।
बाद में स्टालिन ने इस इशारे को लेकर सफाई भी दी थी और कहा था कि उनका उद्देश्य केवल पत्रकारों को यह बताना था कि बैठक खत्म हो गई है।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई राजनीतिक व्याख्या
हालांकि, विधानसभा में विजय द्वारा किए गए उसी तरह के इशारे को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि विजय ने यह इशारा कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की, जबकि उनके समर्थक इसे विपक्ष को दिया गया जवाब बता रहे हैं। हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री विजय की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
