इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन पर निशाना, बोले- भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर चलता है
इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की संसद (Kompleks Parlemen Republik Indonesia) को संबोधित करते हुए पड़ोसी देश चीन के विस्तारवादी रवैये पर बिना नाम लिए तीखा निशाना साधा है। पीएम मोदी ने वैश्विक मंच से स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत विस्तारवाद की नीति पर नहीं, बल्कि विकासवाद के मार्ग पर आगे बढ़ता है।
इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी का संबोधन इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहाँ आना और इस प्रतिष्ठित सदन के सदस्यों के सामने अपनी बात रखना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हुए और ‘लोकतंत्र की जननी’ के एक गौरवान्वित नागरिक के रूप में, मैं सभी भारतीयों की ओर से इंडोनेशिया की जनता और यहाँ के संसद सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूँ।”
स्वागत से गद्गद हुए पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने इंडोनेशियाई जनता द्वारा किए गए शानदार स्वागत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के लोगों ने जिस आत्मीयता, सम्मान और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत-सत्कार किया है, उसे वह कभी नहीं भूल सकते।
दोनों देशों के बीच साझी ताकत का जिक्र अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के सदियों पुराने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंध बेहद मजबूत हैं और यही साझी विरासत आज दोनों देशों की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब वैश्विक स्तर पर भारत अपनी कूटनीतिक और विकासवादी नीति को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
