अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पुलिस से भिड़े भीम आर्मी नेता तो सिंघम CO ने ऑन द स्पॉट ढीली कर दी हेकड़ी
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश साफ है सूबे में या तो अपराधी जेल में रहेंगे या फिर मिट्टी में मिला दिए जाएंगे। योगी राज में खाकी का इकबाल इस कदर बुलंद है कि अब किसी भी हुड़दंगी या रसूखदार को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। ऐसा ही एक हाई-वोल्टेज मामला बिजनौर के धामपुर से सामने आया है, जहां अवैध निर्माण पर कार्रवाई के दौरान पुलिस से उलझना एक कथित नेता को भारी पड़ गया।
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ने जब ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी पर धौंस जमाने की कोशिश की, तो अधिकारी ने भरे बाजार में उसकी ऐसी क्लास लगाई कि नेताजी के सारे सुर ढीले पड़ गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अवैध मजार पर चला बाबा का बुलडोजर
मामला बिजनौर के धामपुर इलाके का है। यहां की टीचर कॉलोनी में एक मजार स्थित थी। प्रशासन और पुलिस की जांच में यह साफ हो गया था कि मजार पूरी तरह से अवैध थी और सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाई गई थी। कानून के मुताबिक, प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ देर रात मौके पर पहुंची और मजार के रास्ते की अवैध दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त करना शुरू कर दिया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही वहां राजनीति शुरू हो गई। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रशासनिक टीम पर दबाव बनाने के लिए पुलिस को धमकी देने लगे।
‘लठ बजाओ और ले जाओ’ कहने वाले नेताजी की बत्ती गुल
कार्रवाई के दौरान धामपुर के CO अंजनी कुमार चतुर्वेदी बेहद शांति और तमीज से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा रहे थे। इसी बीच चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के मंडल महासचिव विवेक सेन अपनी सीमा लांघ गए। उन्होंने पुलिस अधिकारी के सामने सीना फुलाकर कहा “लठ बजाओ और हमें ले जाओ।”
उन्हें लगा था कि इस तरह की नारेबाजी से पुलिस बैकफुट पर आ जाएगी, लेकिन सामने योगी की पुलिस खड़ी थी। CO अंजनी कुमार चतुर्वेदी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने विवेक सेन की आंखों में आंखें डालकर उंगली दिखाते हुए दहाड़ा “ये तमन्ना भी पूरी कर दूंगा! मुझसे भाषा सुधार कर बात करना।”
जब विवेक सेन ने फोन पर अपने किसी आका का रोब झाड़ने की कोशिश की, तो पुलिस अधिकारी ने साफ लहजे में चेताया कि अगर इस बदतमीजी वाले लहजे में बात की जाएगी, तो पुलिस भी उसी भाषा में करारा जवाब देगी। पुलिस अधिकारी का यह रौद्र रूप देखकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के पसीने छूट गए।
सोशल मीडिया पर ‘सिंघम’ को सलाम
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश और प्रदेश की जनता योगी की पुलिस की जमकर तारीफ कर रही है। लोग जांबाज पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी को सैल्यूट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा “ये लोग देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गए हैं, इन्हें काबू में रखना जरूरी है।”
वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा— “जब मजार अवैध है, तो फिर ये लोग इतनी बहस क्यों कर रहे हैं?
जनता के ये कमेंट्स साफ बताते हैं कि लोग अब तुष्टिकरण और गुंडागर्दी की राजनीति से पूरी तरह से ऊब चुके हैं।
