अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ हुई टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ गंभीर

0
ChatGPT Image Jun 13, 2026, 05_54_42 PM

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कानपुर के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अदिति यादव के बारे में कथित तौर पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी। मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

अब ये मामला बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हो गए है। अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्शन लेने की मांग की है।

मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “बेटी तो बेटी होती है। जैसे मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा। मैंने कहा, इस मामले में एफआईआर दर्ज कराओ। बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी-बेटी होती है और हम तो संस्कार में पले-पसे हैं, जहां कहा जाता कि गांव की बेटी सब की बेटी, गांव की बहन सब की बहन। हमने कभी कोई कोई भेदभाव नहीं किया।”

जहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। वहीं, उन्होंने इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी राजनीतिक हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि “आप दूसरों को उपदेश देते हो, अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो। उनसे कहिए कि अपनी भाषा को संयम कर लें। दूसरों के प्रति टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग बहन और बेटियों के प्रति, बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों के प्रति और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं।”

सीएम ने कहा कि “अच्छा होगा, उनको समझाओ और नहीं समझ सकते तो हमारे हवाले कर दो। हम उनको अच्छी तरह समझा देंगे।” सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ से अखिलेश यादव की पुत्री का जिक्र कर साफ संदेश दिया कि बेटियों के साथ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Detail News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading