PM मोदी और CM योगी को ‘इस्लाम कबूल’ करने की दावत! सोशल मीडिया पर मौलवी के दावे से मचा हड़कंप, यूजर्स बोले- ‘सपने अफगानिस्तान जैसे…’
सोशल मीडिया की दुनिया में इस वक्त एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने देश के सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक के होश उड़ा दिए हैं। एक मौलवी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिसे सुनकर किसी का भी दिमाग घूम जाए। इस दावे के बाद इंटरनेट पर यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है और खुफिया एजेंसियों को सतर्क करने की मांग उठ रही है।
पर्दे के पीछे क्या चल रहा है खेल?
जो बात सोचने में भी नामुमकिन लगती है, आज उसी को लेकर पूरे देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया से लेकर देश के सियासी हलकों तक, सिर्फ और सिर्फ एक ही चर्चा है कि आखिर किसमें इतनी हिम्मत हुई जो देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर इतना बड़ा दावा सरेआम कर गया? वायरल वीडियो में एक मौलवी 2014 के बाद का एक ऐसा सच जानने का दावा कर रहा है, जिसे सुनकर किसी के भी पैरों तले ज़मीन खिसक जाए।
‘अफगानिस्तान जैसा शरिया कानून लाएंगे…’ मौलवी का विवादित बयान
दरअसल, सोशल मीडिया पर अचानक से एक मौलवी का वीडियो इंटरव्यू तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें वह एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बेहद विवादित बातें कर रहा है। वीडियो में मौलवी सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्लाम कबूल करवाने (धर्म परिवर्तन) की बात करता नजर आ रहा है। मौलवी ने वीडियो में कहा,
“मैं दावत देना चाहता हूं, मोदी जी और योगी जी को। अगर ये लोग कन्वर्ट हो गए तो सब आसान हो जाएगा। अभी तक 20 लाख मुसलमान हो चुके हैं। हमारा शरिया कानून है। कोशिश जारी है, इंशाअल्लाह यहां भी शरिया कानून आएगा, जैसे अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू हुआ।”
सोशल मीडिया पर भड़का जनता का गुस्सा
इस वीडियो के सामने आते ही कई हैंडल्स ने इसे प्रमोट करने के लिए शेयर किया, जिसके बाद कई जगहों पर पुलिस से इस मौलवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। मौलवी के इस बयान पर नेटिजन्स (इंटरनेट यूजर्स) जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं:
- शैलेंद्र चौहान नामक यूजर ने लिखा: “बड़े भाई का कुर्ता छोटे का पजामा पहन कर घूमते हैं, लेकिन सपने हैं भारत को अफगानिस्तान बनाने के… अच्छा है।”
- देवेश दुबे ने कमेंट किया: “तुम ये सोच भी कैसे सकते हो कि तुम्हारी दावत-ए-वलीमा योगी और मोदी खाएंगे? मियां, काश योगी जी देश के प्रधानमंत्री होते तो तुम्हारी अक़्ल ठिकाने लग गई होती।”
- राजीव सकलानी लिखते हैं: “कितने आराम से ये इस तरह के शब्द बोल रहा है जिससे लगे कि सच में दावत दे रहा हो। इसके कण-कण में जहर भरा है।”

क्या देश में ‘गजवा-ए-हिंद’ की कोशिश?
मौलवी का वीडियो वायरल होते ही अब उसकी खोजबीन और जांच की मांग शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इस मौलवी की असली मंशा क्या है? क्या देश में गजवा-ए-हिंद या भारत को इस्लामिक कट्टरता की ओर धकेलने जैसी कोई बड़ी और गहरी साजिश रची जा रही है? कई रक्षा और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ऐसी कोई भी कोशिश या अंतरराष्ट्रीय साजिश हो रही है, तो सरकार और खुफिया एजेसियों को तुरंत सतर्क होकर इस पर कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है।
